जाग होने से चोर नही हो पाये अपने मंसूबो मे कामयाब।

रिपोर्टर आजाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी उपखंड के पहुँना कस्बे मे बिती रात लसाडीयां दरवाजे के बाहर एक घर मे चोर चोरी करने की नीयत से छत पर पहुंच गये थे पर कदमो की आहट से गृहस्वामी के जाग जाने से चोरो को उल्टे पांव भागना पडा जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी विद्यालय के पास रहने वाले दशरथ स्वर्णकार के घर आधी रात बाद कुछ चोर चोरी करने की नीयत से घर के उपर छत पर पहुंच गये थे संभवतया छत के रास्ते निचे घर मे पहुंचने वाले थे की छत पर पैरो की आहट से दशरथ स्वर्णकार की निंद जाग गई ओर उन्होने पास ही कमरे मे सो रहे अपने पुत्र हरीश को जगाया इसका पता चोरो को लग गया चोरो ने इससे पहले मकान के मेन गेट व छत पर जाने वाले गेट को बाहर से कुंडी लगा कर बंद कर दिया था इसपर स्वर्णकार ने तुरंत पुलिस चोकी पर चोरो के आने की खबर दी इसपर पुलिस चोकी के एएसआई नन्दलाल सैनी,हेड कास्टे.रतन लाल माली, बीट प्रभारी विनोद पाराशर मौके पर पहुंच गये इतने मे चोर पिछे खेतो के रास्ते अंधेरे मे भाग गये पुलिस ने चोरो को आस-पास क्षेत्र मे ढुंढा भी था पर कही पता नही लगा हांलाकी स्वर्णकार के मकान के बाहर लग रहे सीसीटीवी केमरे मे चोरो की गतिविधिया कैद भी हो गई है पुलिस चोरो को ढूंढ भी रही है बताया गया की कुछ दिनो से कारोई मार्ग की तरफ कई खेतो से किसानो के मोटर पंपो की केबले भी चोर चोरी करके ले जा रहे है लोगो ने पुलिस से रात्रि को गस्त बढाने तथा कस्बा क्षेत्र मे बाहर के आ रहे संदिग्ध व्यक्तियो पर पांबदी की मांग की है।