जगन्नाथ भगवान के मंदिर में नंदोत्सव कार्यक्रम का होगा आयोजन।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता कपासन न्यूज/ बांसखोह कस्बा स्थित बस स्टैंड सीमेंट सड़क स्थित जगन्नाथ भगवान के मंदिर में रविवार को फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई जाएगी इसी के साथ ही आए हुए कलाकारों द्वारा सुबह 10 बजे से नंदोत्सव कार्यक्रम किया जाएगा इस मौके पर कलाकारों द्वारा रंगारंग भजनों का कार्यक्रम व महिला मित्र मंडल द्वारा भी भजनों का कार्यक्रम किया जाएगा यह जानकारी मंदिर के पुजारी नीलकमल शर्मा व विकास शर्मा ने दी