रिपोर्टर आजाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी क्षेत्र के प्रधानाचार्यो की सत्रारंभ वाकपीठ का शुभारंभ कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर के मुख्य आथिथ्य में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के चरणों में दीप प्रज्वलित करके किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी दौलत पोखरना, समाजसेवी सुनील रांका,राशमी प्रशासक बंसीलाल रेगर, शिक्षाविद और पूर्व प्रधानाचार्य गणेश लाल पुरबिया,देवेंद्र रेगर आदि उपस्थित थे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आर. एस. मीणा की अध्यक्षता में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु से बड़ा कोई नहीं होता है। एक अध्यापक प्रशासनिक अधिकारी बना सकता है,डॉक्टर बना सकता है, इंजीनियर बना सकता है कोई भी बड़े से बड़ा पदाधिकारी हो हमेशा गुरु के सामने नतमस्तक होता है। पूर्व प्राचार्य और वर्तमान प्रशासक भीमगढ़ गणेश लाल पुरबिया ने कहा कि समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए बंसी लाल ने आधुनिक शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आर एस मीणा ने शिक्षा की गुणवत्ता की बात कही। वॉकपीठ में प्राचार्य लीला चावला,निर्भय कांत आर्य, नंदलाल अहीर, प्रहलाद राय शर्मा, भागचंद सोमानी,भेरूलाल खटीक, डॉ. रतनलाल जाट, पुनीता आर्य, मंगलेश्वर शर्मा, भगवान लाल तेली, कांता कुमारी आदि ने अपनी वार्ता के माध्यम से सदन को संबोधित किया। वॉकपीठ कार्यकारिणी के अध्यक्ष भगवान लाल सुधार ने सभी का आभार प्रकट किया। मंच संचालन वाकपीठ सचिव जगदीश चंद्र ने किया















