जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की महत्वपूर्ण मीटिंग 31 को, जिला प्रभारी व सह प्रभारी होंगे उपस्थित।

रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ 29 अगस्त। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सर्जन अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष राज्य मंत्री एम.डी. चोपदार के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की जिला स्तरीय मीटिंग रविवार 31 अगस्त को चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार ने बताया कि सम्पूर्ण राजस्थान में चलाये जा रहे अभियान के तहत रेलवे स्टेशन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को प्रातः साढ़े 11 बजे आयोजित इस महत्वपूर्ण जिला स्तरीय मीटिंग में अल्पसंख्यक विभाग के चितौड़गढ़ जिला प्रभारी फारूक मोहम्मद मंसूरी एडवोकेट भीलवाड़ा एवं सह प्रभारी नजमा मेवाफरोश उदयपुर की विशेष उपस्थिति रहेगी। मीटिंग में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रभारी पूर्व पदाधिकारीगण, पूर्व सदस्यगण, जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी के चित्तौड़गढ़ जिले के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, सांसद प्रत्याशी, विधायक प्रत्याशी, समस्त जिला कार्यकारिणी, अग्रिम संगठनों, प्रकोष्ठ, विभाग के अध्यक्ष, चितौड़गढ़ जिले के नगरीय निकाय के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, कांग्रेस के जिले के समस्त पूर्व व वर्तमान पंचायतराज सदस्य और प्रत्याशीगण, अल्पसंख्यक समाज क़े सभी समाजसेवी, नेता, वरिष्ठ नागरिक सभी पार्षदगण, पार्षद प्रत्याशी सहित समस्त कांग्रेसजन भाग लेंगे।