वायरल टीशर्ट का क्या है सच।

संपादक कालूराम कुमावत। कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ सोशल मीडिया पर कारुण्डा के भूतपूर्व व्यवस्थापक पारस मल जैन के पुत्र का एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक सफेद कलर का टीशर्ट पहने हुए हैं और उस टीशर्ट पर दोनों तरफ एक अखबार की फोटो प्रिंट करवाई हुई है जिस पर लिखा हुआ है कि मंत्री जी के गृह जिले में पीड़ित को नहीं मिल रहा न्याय। वास्तव में हकीकत भी यही है । कारुण्डा के व्यवस्थापक का ये प्रकरण सोशल मीडिया की सुर्खियां भी रहा है और इनके द्वारा लगातार चित्तौड़गढ़ के सहकारिता विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के गलत कार्यवाहियों के कई सबुत अखबारों और सोशल मीडिया के माध्यम से विभाग के जिम्मेदार लोगों तक पहुचाने की कोशिश की गई,सहकारिता मंत्री गौतम जी दक को रजिस्टर्ड डाक से शिकायती पत्र भी दिए परन्तु मंत्री गौतम जी अपने विभाग के अधिकारियों पर दस्तावेजों के आधार पर कोई कार्यवाही नहीं करना चाहते हैं तभी सब की जानकारी होते हुए भी अनजान ओर मूकदर्शक बने हुए हैं । अब शायद व्यवस्थापक के परिवार ने ये नया नुस्खा अपनाया है जिससे कि उनको न्याय मिल सके। पर मंत्री गौतम दक क्यों है लाचार। जब से राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी है तब से आज तक लगभग 20 महीने होने आए हैं और सहकारिता मंत्री गौतम दक को इस प्रकरण की जानकारी जब वो भाजपा चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष थे तब से है और उस समय उन्होंने चित्तौड़गढ़ के दिग्गज नेता श्रीचंद कृपलानी,भूतपूर्व व्यवस्थापक पारस मल जैनओर बैंक के कर्मचारियों के बीच हुई बैठक में कहा था कि भाजपा की सरकार आने पर ब्याज सहित व्यवस्थापक के पैसों का भुगतान होगा तो अब गौतम दक की ऐसी क्या मजबूरी है जो वो खुद सहकारिता मंत्री होते हुए और अधिकारियों के खिलाफ सैकड़ो सबुत होने के बाद भी वो दो दो जाँचो में निर्दोष व्यवस्थापक पारस मल जैन को न्याय नहीं दिला पा रहे हैं । गौरतलब है कि इसी तरह के तरह के टीशर्ट पहन कर धरियावद के विधायक थावरचंद भी विधानसभा में गए थे शायद इसी से प्रेरित होकर व्यवस्थापक के पुत्र पुत्रियों ने ये कदम उठाया है और अब ये टीशर्ट पहनकर की न्याव की मांग करेंगे ।