कपासन में आबकारी विभाग ने भारी मात्रा में अवैध नकली शराब के साथ 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, यूथ कांग्रेस पदाधिकारी भी गिरफ्तार।

संपादक कालूराम कुमावत कपासन न्यूज/ कपासन। आपको बता दें कि आबकारी वृत निरिक्षक कपासन नंदकिशोर वैष्णव ने शनिवार शाम करीब 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि आबकारी आयुक्त उदयपुर एवं जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ के द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों की पालना में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन व नीति उदयपुर के सुपरविजन तथा जिला आबकारी अधिकारी, चित्तौड़गढ़ गजेन्द्र सिंह राजपूरोहित के नेतृत्व में विभिन्न टीमें गठित की गई जिसमे नन्द किशोर वैष्णव आबकारी निरीक्षक कपासन एवं बाघ सिंह प्रहराधिकारी डूंगला द्वारा वृत कपासन में अवैध शराब निर्माण में लिप्त माफियों के विरुद्ध धरपकड़ हेतु निरोधात्मक कार्यवाहियां कर दिनांक 27.08.2025 को गांव सिंहाणा, लांगच, सिंहपुर, कोद्याखेडी, गौराजी का निम्बाहेडा, दिनांक 28.08.2025 को हाउसिंग बोर्ड चित्तौड़गढ़, माताजी का खेडा, हिंगोरिया, कपासन, दिनांक 29.08.2025 को बेनिपुरिया, माताजी का खेडा, ठुकरावा, सैती चित्तौड़गढ़ एवं दिनांक 30.08.2025 को मुंगाणा, मेवदा, कपासन, प्रतापनगर चौराहा उदयपुर, गितांजली हॉस्पिटल ऐरिया के पास उदयपुर में दबीश देकर नकली शराब निर्मित विभिन्न ब्राण्ड के 101 पेटियों में 5332 पव्वों में भरी लगभग 960 लीटर अवैध स्प्रीट निर्मित नकली शराब, विभिन्न ब्राण्ड की 188 बीयर की बोतलें, 18 केन बीयर, 27 बोतलें अंग्रेजी शराब विभिन्न ब्राण्ड एवं अवैध शराब निर्माण हेतु एक प्लास्टिक जरिकेन में भरी लगभग 20 लीटर स्प्रिट, अवैध शराब निर्माण की पेकिंग मशीन, टेपरोल, गत्ते के कार्टून एवं प्लास्टिक की थैलियों में भरे विभिन्न अंग्रेजी ब्राण्ड के कुल 5042 ढक्कन बरामद किये गये जिसमें अवैध शराब में लिप्त गिरोह का भण्डाफोड़ किया तथा अभियोग दर्ज किये गये। इसमें अवैध शराब निर्माण फैक्ट्री में लिप्त 06 अभियुक्तों जिनके नाम प्रहलाद जायसवाल निवासी पावली. रविन्द सिंह राठौड निवासी वेणीपुरिया, प्रकाश चंद्र जाट निवासी मेवदा, नरेन्द्र सिंह निवासी उदयपुर, नरेन्द्र सिंह निवासी सिंहाणा, उदय लाल सुवालका निवासी सिंहाणा को विभिन्न स्थानों से दबीश देकर गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में विशेष योगदान जगदीश चन्द्र बिश्नोई, सहायक आबकारी अधिकारी, हेमराज जाट प्रहराधिकारी निम्बाहेडा, अब्दूल जावेद आबकारी निरीक्षक चित्तौड़गढ़, अरविन्द खिंची आबकारी निरीक्षक निम्बाहेडा, नरेश सुहेल, आबकारी निरीक्षक उदयपुर गिर्वा, श्रवण लाल मीणा प्रहराधिकारी बेगू, एवं आबकारी निरोधक दल चित्तौड़गढ, निम्बाहेड़ा, बेगू, के समस्त जाप्ते का रहा। इसमें शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु अभियान जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया तथा आगे अनुसंधान जारी है। आबकारी वृत कपासन द्वारा शनिवार को क्षेत्र में की गई कार्यवाही में जिला परिषद सदस्य के पति व यूथ कांग्रेस महासचिव प्रकाश जाट मेवदा को भी गिरफ्तार किया है । अन्य आरोपियों के साथ न्यायालय में पेश कर अनुसंधान हेतु आबकारी पुलिस प्रकाश जाट मेवदा को भी अपने साथ ले गए। न्यायालय से बाहर निकलते समय प्रकाश जाट मेवदा ने बिना किसी का नाम लिए कहा की यह मेरी राजनीतिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने की साज़िश के तहत फंसाया जा रहा है मैं बेगुनाह हूं।