रिपोर्टर आजाद मंसूरी। कपासनन्यूज़/ राशमी उपरेड़ा सोमी पुल से बही मंगलवार रात्रि को छह वर्षीय बालिका रुत्वी का शव पाँचवे दिन रविवार को ऊँचा रतनखेड़ी पुल के बीच नदी में झाड़ियों में फंसा हुआ मिला शव क्षतिग्रस्त अवस्था में था।
जानकारी के अनुसार, प्रातः 10 बजे से एडीआरएफ टीम के कमांडर हाकम खां के नेतृत्व में ऊँचा रतनखेड़ी नदी क्षेत्र में सघन रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। दोपहर लगभग डेढ बजे टीम को सफलता मिली। बड़ी-बड़ी झाड़ियों के बीच रुत्वी का शव दिखाई दिया, जिसे टीम ने बाँस की मदद से बाहर निकाला और रतनखेड़ी एनीकट पर लेकर आई।सूचना मिलते ही रुत्वी के परिजन भी मौके पर पहुँच गए। शव को बाहर निकालकर चिकित्सालय राशमी पहुँचाया गया। इस दौरान एसडीएम अंजू शर्मा, तहसीलदार वैणी प्रसाद, विकास अधिकारी ओमप्रकाश विजयवर्गीय,कार्यवाहक सीआई रमेशचंद्र मीणा,देवेंद्र रेगर,गोपाल अहीर,सहायक कृषि अधिकारी बद्रीलाल लोहार,राशमी थाना व पहुँना पुलिस चोकी जाप्ता सहित कई विभागों के कार्मिक मौजूद रहे।बताया गया कि रेस्क्यू अभियान में एडीआरएफ उदयपुर की टीम के धर्मेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, हरिनारायण, अनुप सिंह, अनिल कुमार, सुवर्ण कुमार, जब्बर सिंह तथा ड्राइवर सुनील कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।उधर शव मिलने की सूचना पर आसपास के गाँवों सहित कई ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुँच गए















