संपादक कालूराम कुमावत। कपासन न्यूज/ बूंदी। राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवा शक्ति समिति, जिला बूंदी द्वारा
राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन हरियाली रिसोर्ट सिलोर रोड बूंदी में संपन्न हुआ।
इस वार्षिक महोत्सव में प्रदेशभर के मेधावी छात्र-छात्राओं को शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। इसके साथ ही समाज के प्रतिभाशाली व्यक्ति भी सम्मानित किए ।जिन्होंने शिक्षा, खेल, साहित्य, कला, आईटी, पुलिस सेवा, प्रशासनिक सेवा एवं सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। समारोह में मुख्य अतिथि आर.एन. कुमावत (पूर्व प्रबंध निदेशक, जयपुर डिस्कॉम) रहे। अध्यक्षता घनश्याम साबलिया (प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवा शक्ति) ने की। विशिष्ट अतिथि संरक्षक लादूराम मोरवाल, कोर कमेटी सदस्य भंवरलाल उदयवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रतन नांदोलिया , महामंत्री राजेंद्र जी राजोरिया, हजारीलाल जी खंडारिया, जगदीश जी साबलिया, बाबूलाल जी मारोटिया, दिनेश जी उदयवाल, राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, आईएएस, आरपीएस, एडीए सहित समाज के गण मान्य लोग मचासीन रहे। सभी अतिथियों ने शिक्षा, संस्कार एवं एकता पर जोर दिया। समाज के कार्यकारिणी ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया।
आयोजन समिति ने सभी समाजबंधुओं से इस ऐतिहासिक अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित होकर नई पीढ़ी की हौसला-अफजाई करने और समारोह को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला अध्यक्ष रामबाबू खंडारिया, जिला प्रभारी गिरिराज सिंधु, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भेरू प्रकाश सिंधु, महामंत्री पप्पू लाल बतरा, कोषाध्यक्ष मदनलाल कुडेसरा, मीडिया प्रभारी मनोज साबलिया, सभी पदाधिकारी ईकाई अध्यक्ष सभी कार्यकारिणी सदस्य एवम मातृशक्ति एवम,समाज के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। समारोह के दौरान आगामी श्रीराम जी शोभायात्रा के सफल एवं ऐतिहासिक आयोजन हेतु सर्वसम्मति से संयोजक मंडल की घोषणा की गई संयोजक राजेश जी खूंखवाल (राजेश रेडियोज) सहसंयोजक चौथमल जी खटकडा, राकेश जी मसेला, गिरिराज जी बारवाल, भैरू प्रकाश जी सिन्धु सर्वसम्मति से लिए गए इस निर्णय का समाज बंधुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। आयोजन समिति ने कहा कि यह शोभायात्रा समाज की एकता, संस्कृति और धर्मनिष्ठा का ऐतिहासिक प्रतीक बनेगी। सभी समाज बंधुओं से अनुरोध है कि तन-मन-धन से सहयोग कर इस आयोजन को सफल बनाएं।















