कपासन थाना क्षेत्र के सिंहपुर कस्बे के किसान की दुधारू भैंस चोरी के मामले में आरोपीगणों को किया गिरफ्तार, चोरी की गई दो दुधारू भैंसे एवं दो पाडीयां बरामद चोरी की घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरो पिकअप जब्त।

संपादक कालूराम कुमावत कपासन न्यूज/ कपासन थाना क्षेत्र के सिंहपुर कस्बे के किसान की दुधारू भैंस चोरी के मामले में आरोपीगणों को किया गिरफ्तार, चोरी की गई दो दुधारू भैंसे एवं दो पाडीयां बरामद चोरी की घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरो पिकअप जब्त गई। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनिष त्रिपाठी द्वारा जिले में हुई नकबजनी व चोरियों के विरूद्ध कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिले के समस्त पुलिस अधिकारीयों को निर्देशित किया गया। इसी कम में श्रीमती सरीता सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय चित्तौडगढ एवं श्री हरजी लाल यादव पुलिस उप अधीक्षक वृत कपासन जिला चित्तौड़गढ़ के सुपरविजन में श्री रतन सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना कपासन के नेतृत्व में टीम गठित की गई। घटना का विवरण :- दिनांक 11.08.2025 को प्रार्थी श्री रतनलाल पिता श्री उँकार जी जाति जाट उम्र 50 साल निवासी सिंहपुर थाना कपासन जिला चित्तौडगढ ने उपस्थित थाना हो एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 08.09.25 को मेरा लडका कमलेश व मेरी पत्नी नारायणी बाई सुबह 05 बजे मेरे खेत भीमला तालाब सिंहपुर मेरी भैंसो का दुध निकालने गये ओर देखा तो मेरी 2 मुर्रा भैंस व 2 मुर्रा पाडीयां मेरे खेत पर नही मिली। जिनको रात्री में कोई अज्ञात बदमाशान चोरी कर ले गये हैं। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 287/2025 धारा 303 (2) बी.एन.एस. में पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया गया। उक्त वारदात को ट्रेस करने के लिए थानाधिकारी कपासन रतन सिंह पु.नि. ने टीम का गठन किया। गठीत टीम द्वारा तकनीकी व सीसीटीवी फुटेज से अनुसंधान करते हुए चोरी की वारदात करने वाले अभियुक्तगणों को डिटेन कर बाद पुछताछ घटना कारीत करना कबूल करने से अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया। उक्त घटना में चोरी की गई दोनों भैंसे एवं दोनों पाडीयों को बरामद किया जाकर अन्य घटनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत अनुसंधान एवं भैंस चोरी की घटना में शामिल अन्य अभियुक्तगण की तलाश जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तगण :- 1. श्री मुकेश पिता श्री कैलाश उर्फ श्यामलाल जाति कालबेलिया उम्र 23 साल निवासी मावरा थाना मण्डफिया जिला चित्तौडगढ 2. श्री किशनलाल पिता श्री रूप जी जाति कालबेलिया उम्र 35 साल निवासी दोलजी का खेडा थाना कपासन जिला चित्तौडगढ 3. श्री लालूराम उर्फ लालसिंह पिता श्री चतरू जाति दरोगा उम्र 35 साल निवासी दोलजी का खेडा थाना कपासन जिला चित्तौडगढ 4. श्री दिनेश पिता श्री नारूलाल जाति कालबेलिया उम्र 22 साल निवासी देवरीया (धमाणा) थाना कपासन जिला चित्तौडगढ उक्त कार्यवाही में टीम के निम्न सदस्यों का योगदान रहा 1. श्री रतन सिह पु.नि. थानाधिकारी थाना कपासन जिला चित्तौडगढ 2. श्री रतनलाल स.उ.नि. थाना कपासन 3. श्री उदयलाल स.उ.नि. थाना कपासन 4. श्री बद्रीलाल कानि. थाना कपासन 5. श्री वेदप्रकाश कानि. थाना कपासन 6. श्री कुंज बिहारी कानि. थाना कपासन 7. श्री किशनलाल कानि. थाना कपासन 8. श्री लक्ष्मणलाल कानि. थाना कपासन