रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ प्रार्थीया भूरीदेवी व उसके वारीसान ने युनाईटेड इण्डिया इंश्योरेन्स कंपनी व जीएसएस खारखन्दा तथा सीकेएसबी बैंक चित्तौड़गढ़ के विरूद्ध एक परिवाद माननीय न्यायालय जिला स्थाई लोक अदालत चित्तौड़गढ़ में अधिवक्तागण श्री भगवतसिंह गिलूण्डिया, कुलदीप, कैलाश वैष्णव के मार्फत इस आशय का पेश किया कि विपक्षी से प्रार्थीया के पति लालूराम ने विपक्षी बैंक से ऋण लिया था और ऋण के साथ ही लालूराम के खाते से 371/- रुपये प्रिमियम काटकर दस लाख रुपये का दूर्घटना बीमा किया गया था, जिसके बाद ऋणी लालूराम की दिनांक 10/10/2022 को सुबह 7 बजे कृषि कार्य करने के दोरान जहरीले जानवर के काटने से दूर्घटनावश मृत्यु हो गई, जिसपर विपक्षी बैंक के जरिये प्रार्थीया ने बीमा क्लेम फाईल सभी दस्तावेज के साथ प्रस्तुत की, जिसमें पोस्टमार्टम, रोजनामचा, पंचायतनामा आदि दस्तावेज संलग्न किये, लेकिन बीमा कंपनी ने लालूराम की मृत्यु को आत्महत्या मानकर क्लेम को नो क्लेम कर दिया। न्यायालय में प्रार्थीया की ओर से प्रस्तुत सभी दस्तावेज से दूर्घटना मृत्यु होना साबित होकर बीमा कंपनी द्वारा गलत आधारों पर नो क्लेम किया गया। माननीय अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद शर्मा व सदस्य प्रदीप काबरा ने प्रार्थी अधिवक्तागण के तर्कों से सहमत होकर बीमा कंपनी के विरूद्ध आदेश सुनाया कि वह प्रार्थीया व उसके वारीसान को अन्दर अवधि दो माह में बीमा क्लेम राशि 10,00,000/- रुपये अदा करे और उक्त राशि पर आवेदन दिनांक 24/08/2023 से 7 प्रतिशत की दर से ब्याज अदा करे और परिवाद व्यय के 5,000/- रुपये और वकील मेहनताना के 5,000/- रुपये अलग से दिलाये जाने का आदेश सुनाया।















