पहुँना में अवैध बजरी खनन रोकने के लिए सौंपा ज्ञापन।

रिपोर्टर आजाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी पहुँना क्षेत्र की बनास नदी में श्मशान घाट क्षेत्र से हो रहे बजरी खनन को रोकने के लिए ग्रामीणो ने राशमी थानाधिकारी प्रेम सिंह को ज्ञापन दिया ज्ञापन मे बताया कि बजरी खनन करने वालो द्वारा श्मशान घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बड़े-बड़े खड्ढे कर दिए गए हैं, जिससे किसी के निधन हो जाने पर अंतिम संस्कार हेतु श्मशान तक पहुँचने मे भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है समस्या के समाधान हेतु रविवार शाम को थानाधिकारी प्रेमसिंह पुलिस चौकी पर पहुँचे और ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने बताया कि उक्त क्षेत्र में बजरी खनन नहीं करने के लिए लीज धारक को पाबंद किया जाएगा तथा क्षतिग्रस्त मार्ग को पुनः सही करवाया जाएगा। सोमवार को तहसीलदार बैणी प्रसाद एवं थानाधिकारी प्रेमसिंह मौके पर पहुँचे तथा स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बजरी खनन को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को लिखित में ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में बताया गया श्मशान घाट क्षेत्र को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है, जहाँ किसी भी प्रकार का बजरी खनन नहीं किया जाएगा। साथ ही, वहाँ चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की गई। ग्रामीणों ने कहा कि यदि इसके बावजूद कोई बजरी खनन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई जाये