संपादक कालूराम कुमावत कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़। मातेश्वरी सेवा समिति द्वारा नवनिर्मित मां गायत्री गौशाला लाखा खेड़ा में 16 अक्टूबर को सुबह 9.15 बजे 101 पौधों का पौधारोपण व टीन शेड का मुहूर्त होगा।। श्री पूज्य यति जी महाराज व प्रशासनिक संत श्री राकेश जी पुरोहित हरे कृष्णा प्रभु के सानिध्य और प्रताप अखिल भारतीय श्वेतांबर सोशल ग्रुप फाउंडेशन और वात्सल्य संस्थान व गौ भक्त श्रवण सिंह जी राव के तत्वाधान में गायत्री माता गौशाला के चारों तरफ और गायत्री माता मंदिर प्रांगण में 101 पौधे लगाकर गौ माता को हरा चारा खिलाकर किया जाएगा गो सेवा का पुण्य कार्य ।एक माह पूर्व प्रशासनिक संत श्री राकेश जी पुरोहित द्वारा गायत्री माता मंदिर पर गौ प्रेम कथा कीर्तन किया गया और गौ माता की पूजन कर नवीन गौशाला का शुभारंभ किया गया ।गौ माता के चारा ग्रह का निर्माण हो गया है ठंड की दृष्टि को देखते हुए सभी गोवंशों को रहने के लिए छाया की जरूरत हैं जिसके लिए अखिल भारतीय प्रताप श्वेतांबर फाउंडेशन ग्रुप द्वारा नई टीन सेट के स्ट्रक्चर का शुभारंभ भी किया जाएगा । गोसेवक रूप लालजी बंजारा ने बताया कि गोचारा ग्रह का शुभारंभ किया जाएगा इस मौके पर पूज्य यति जी महाराज ,हरे कृष्णा प्रभु प्रशासनिक संत राकेश जी पुरोहित, वात्सल्य सेवा संस्थान के संस्थापक पुष्कर जी नारनिया, प्रताप अखिल भारतीय श्वेतांबर सोशल ग्रुप फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारी, मेवाड़ गौ रक्षा युवा वाहिनी के अध्यक्ष विकास जी सैनी उपस्थित रहेंगे। गायत्री माता मंदिर से जुड़े आसपास के सभी गौ भक्त उपस्थित रहेंगे ।सभी गौ भक्तों से निवेदन है अधिक से अधिक संख्या में पधारे और इस पुनीत कार्य के साक्षी बने । गौ सेवक रूप लाल बंजारा ने बताया















