रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौडगढ 17 अक्टूबर। ग्रामवासी चांदमल बावरी ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज सेवी एडवोकेट भरत श्रीमाली बिलीया एवं सालवी समाज के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता गोपाल सालवी सुरजना के नेतृत्व मे ज्ञापन सौंप कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। राधेश्याम बावरी निवासी छिपा खेड़ा पालोद थाना मंगलवार जिला चित्तौड़गढ़ को झूठे आरोप लगाकर कुछ लोगों ने अवैध गिरोह बनाकर आपराधिक षडयंत्र रचकर उसे बिजली के पोल से बांधकर सामूहिक रूप से हिंसा करते हुए उसके साथ लातो घुसो गुस्सा थप्पड़ो लट्ठ, सरिया से गंभीर मारपीट कर कई घंटे तक की गई जब तक कि व मर नहीं गया साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट में भी मिर्ची डालकर नारकीय यातनाए दी गई जिससे राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई तथा स्थानीय पुलिस ने भी लोगों के राजनीतिक दबाव व प्रभाव में आकर झूठ मामले को दबाने की पूरी कोशिश की जा रही है जबकि पीड़ित परिवार के लिए कर्तापुरुष मात्रा राधेश्याम था जिसके पीछे उसकी पत्नी उसके छोटे-छोटे बच्चे व वृद्व माता है
जिनके देखभाल करने वाला अन्य कोई नहीं रहा है उक्त घटना मानवता को शर्मसार करने वाली होकर काफी निन्दनीय घटना है यदि इसमें दोषियों को कठोर दंड नहीं दिलाया गया तो समाज में इस तरह के अपराध में काफी वृद्धि हो जाएगी दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हो रहे हैं साथ ही पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही है और कार्यवाही को प्रभावित कर मामले को दबाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है ग्राम वासियों ने मांग की की दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो घटना के वास्तविक व निष्पक्ष कुछ स्तरीय जांच करवा कर दोनों दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर उनको गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जावे तथा इसमें संलिपित पुलिस वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जावे एवं पीड़ित परिवार को जान माल की सुरक्षा प्रदान कराई जावे ज्ञापन सौपने वालों में बावरी समाज के चान्दमल, रोशन, मुकेश, ईश्वर, शंकर , नानुराम, मांगीबाई, संगीता, रेखा, हुलासी, सुन्दरबाई, कालू, नारायण, भुरालाल, जसोदा बाई, चान्दू, शांतिबाई, माधुलाल , बंशीलाल, नारूलाल, संतोषीबाई, आदि ग्रामवासीयान मौजुद थे।















