5 साल से फरार स्थाई वारण्टी गिरफ्तार।

संपादक कालूराम कुमावत कपासन न्यूज/चित्तौड़गढ़,26 अक्टूबर। कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने पांच साल से फरार स्थाई वारंटी कालु मीणा को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेन्ज उदयपुर द्वारा चलाये गये विशेष अभियान आपरेशन सुदर्शन चक्र में जिले के वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये गये। जिस पर एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीवाईएसपी बद्रीलाल मार्गदर्शन में थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के नेतृत्व में एएसआई सूरज कुमार हैडकानि हरविंद्र ,कानि.राकेश, सुमित, हेमंत की एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा इमरोज दिनांक 25 अक्टूबर को वांछित अभियुक्त कालू पिता भंवर मीणा जाति मीणा उम्र 30 साल निवासी धार झाबुआ मध्यप्रदेश हाल धीनवा गिरफतार किया गया है। आरोपी लड़ाई झगड़े के मामले में पिछले 05 साल से फरार चल रहा था।