12 साल से फरार स्थाई वारण्टी गिरफ्तार।

संपादक कालूराम कुमावत कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़,28 अक्टूबर। कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने 12 साल से चेक अनादरण के मामले में फरार स्थाई वारंटी कंवर लाल गिरफ्तार। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेन्ज उदयपुर द्वारा चलाये गये विशेष अभियान आपरेशन सुदर्शन चक्र में जिले के वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये गये। जिस पर एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीवाईएसपी बद्रीलाल मार्गदर्शन में थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के नेतृत्व में एएसआई सूरज कुमार कानि कानि.राकेश, सुमित, वीरेंद्र,देवेंद्र की एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा इमरोज दिनांक 27 अक्टूबर को वांछित अभियुक्त कंवर लाल पिता कालू राम जाति मोग्या उम्र 30 साल निवासी बेरवी थाना जलोदा जागीर प्रताप गढ़ को पुलिस थाना जागीर के पुलिस बल की सहायता से गिरफतार किया गया है। चेक अनादरण के मामले में पिछले 12 साल से फरार चल रहा था।