बजरी माफिया के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोष।

संपादक कालूराम कुमावत कपासन न्यूज/ कुरज राजसमंद में बजरी माफिया के खिलाफ लोगों में बहुत ही आक्रोष फेला हुआ है। गोविन्द जाट वे एजाज मोहम्मद ने बताया कि आज कल लगातार आए दिन कुरज गांव में बजरी माफिया बनास नदी का सौंदर्य बिगाड़ने की कोशिश में लगे हुए है। ग्रामीणों ने पहले भी लिखित में रिपोर्ट देकर कलैक्टर साहब को इस मामले में अवगत करवाया। आज बनास नदी से निकलने वाले बजरी भरे टैक्टर को ग्रामीणों ने दबोचा और इसकी जानकारी कुरज चौकी पर मुहैया कराई। वहीं ग्रामीणों में बढ़ते रोष को जाहिर करते हुए आम ग्रामीणों ने बड़े मंदिर के पास ग्राम सभा रखी। ओर चौकी के साथ साथ थाना अधिकारी को अवगत करवाने की अपील भी की है।