रिपोर्टर अशोक शर्मा। कपासन न्यूज/ भूपालसागर । राजसमन्द जिले के कोटड़ी गांव में सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला 108 महिलाओं के संयुक्त प्रयास से आयोजित
तुलसी-शालिग्राम विवाह ने पूरे क्षेत्र को भगवा रंग और आस्था के सैलाब से सराबोर कर दिया। यह ऐतिहासिक आयोजन सर्व समाज को एक धागे में पिरोने और भाईचारे की मिसाल कायम करने वाला साबित हुआ। भव्य स्वागत और उत्साह का माहौल विवाह समारोह के लिए, कपासन विधानसभा क्षेत्र के धमाणा गांव से भगवान रणछोड़ राय जी की बारात कोटड़ी पहुंची। ग्रामीणों ने बारातियों का ऐसा भव्य और अभूतपूर्व स्वागत किया, जो पहले कभी नहीं देखा गया। पूरे गांव में पुष्प वर्षा, आकर्षक तोरण द्वार और शानदार आतिशबाजी की गई। गांव के युवाओं ने पूरे कोटड़ी को भगवा रंग की सजावट से आकर्षक रूप दिया। हर गली-कूचे में बारातियों और श्रद्धालुओं के लिए जलपान की उत्तम व्यवस्था की गई थी। हजारों धर्मावलंबी बने साक्षी हजारों की संख्या में धर्मावलंबी इस दिव्य विवाह के साक्षी बनने के लिए उमड़ पड़े। बैंड बाजों की मधुर धुन पर ठाकुर जी और तुलसी महारानी के जयकारे गूंजते रहे, जिससे पूरे वातावरण में एक अलौकिक ऊर्जा का संचार हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि सामाजिक सद्भाव और एकता का प्रतीक है। कोटड़ी गांव ने यह सिद्ध कर दिया है कि आस्था और परंपरा के माध्यम से सामाजिक बंधन को कितनी मजबूती से बढ़ाया जा सकता है।















