खनिज लीज को निरस्त कराने की मांग को लेकर काठोड़िया ग्रामवासियों ने सौंपा ज्ञापन।

रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार। कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ 4 नवम्बर। पशु चरने की चारागाह भूमि जिसके पास में माता जी का मंदिर, सरकारी विद्यालय सहित कई ग्रामोपयोगी योजनाओं के उपयोग में आ रही भूमि को भू-माफिया द्वारा राजस्व कर्मचारी से मिलीभगत कर खनिज उपयोगार्थ लीज पर दिये जाने का आरोप लगाते हुए नारेला ग्राम पंचायत के काठोड़िया निवासियों ने मुख्यमंत्री व जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर खनिज लीज निरस्त कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि काठोडिया में पशुओं के चरने के लिए चारागाह भूमि जो कि पूर्व के समय से आरक्षित चली आ रही है। नई जमाबंदी में मिलीभगत कर के बंजड एवं बीड में परिवर्तन कर दिया गया। कुछ खसरो में खनिज विभाग द्वारा प्लोटिंग करके खनिज निर्देशालय फाईल भेज दी गई है। आराजी के पास ही काफी वर्षों पूर्व एक झांतला माता का भव्य मंदिर है जहाँ आस-पास क्षेत्रों से श्रद्वालु प्रतिदिन दर्शन के लिए आते है। कुछ दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल में गांव के बालक-बालिकाएँ पढ़ते हैं। 500 मीटर दूर ही आबादी क्षेत्र है। ग्राम पंचायत नारेला द्वारा पौधा रोपण एवं तारबंदी का कार्य कम्पलीट हो चुका है। वर्णित भूमि को भू-माफिया द्वारा राजस्व कर्मचारी से मिलीभगत करते खनिज के उपयोग के हेतु लीज पर लिया जा रहा है। मौका पर्चा पटवारी द्वारा बना कर खनिज विभाग को भेज दिया गया है। खनने से आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र में खडढे होने, पर्यावरण संतुलन बिगड़ने सहित लगभग 2 लाख लगाये गये पौधों का नुकसान होने, श्रद्वालुओं को स्कूल में पढने वाले विद्यार्थियों सहित निवासरत ग्रामीणों को जान-माल की हानि की संभावना को देखते हुए लीज निरस्त नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस दौरान एडवोकेट नारायणलाल गुर्जर, देवीलाल गुर्जर, मुकेश बाथरा, राधेश्याम, नानुराम लूहार, रतनलाल गुर्जर, कैलाश गुर्जर, श्यामलाल, रामलाल, सुरेश प्रजापत, नारायण लुहार, काना गुर्जर, लादूलाल, गोवर्धन, लादू गुर्जर, गोटू गुर्जर, मुकेश गुर्जर, राहुल गुर्जर, देबू, कैलाश गुर्जर, लादू गुर्जर, बादाम गुर्जर, माया गुर्जर, हगामी बाई, जस्सु बाई, केसर बाई, तुलसी बाई, नानी गुर्जर, गुड्डी, गुर्जर सहित कई ग्रामीणजन मौजूद रहे।