डीईओ कल्पना शर्मा ने स्कूल निरीक्षण के दौरान बढ़ाया होनहार छात्रा का हौंसला।

संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। बोहेड़ा स्कूल की व्यवस्थाओं से हुई अभिभूत, ग्रामीण बेटी विधि शर्मा का सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में चयन होने पर सम्मानित किया। 

बड़ीसादड़ी। उपखंड के जियाखेड़ी गांव की छात्रा विधि शर्मा का सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी (मा.शि.) कल्पना शर्मा ने हौंसला बढ़ाया। जिला शिक्षा अधिकारी (मा.शि.) कल्पना शर्मा शनिवार को बोहेड़ा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में निरीक्षण करने पहुंची थी। विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं हरियाली को देखकर जिला शिक्षा अधिकारी अभिभूत हो गई। भामाशाहों के विशेष सहयोग से तीन कक्षा कक्षों का निर्माण होने पर विद्यालय के स्टॉफ सहित सभी भामाशाहों को साधुवाद दिया। विद्यालय में शिक्षक – शिक्षिकाओं के द्वारा अच्छे कार्य किए जाने पर उनकी प्रशंसा भी की। प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार भंडारी ने जिला शिक्षा अधिकारी कल्पना शर्मा को एक दिन पहले ही स्थानीय विद्यालय की छात्रा का चयन सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में होने की जानकारी दी। जिला शिक्षा अधिकारी (मा.शि.) कल्पना शर्मा ने होनहार छात्रा विधि शर्मा को गर्मजोशी से बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। जिला शिक्षा अधिकारी कल्पना शर्मा ने नन्हीं छात्रा को सम्मानित करते हुए कहा कि बेटियां देश का गौरव है। प्रोत्साहन व अवसर देने से देश में आज बेटियां हर क्षेत्र में बुलंदियां छू रही है। स्कूल में विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाओं द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कल्पना शर्मा का अभिनंदन किया गया ।