रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। कपासन न्यूज/ बस्सी क्षेत्र स्थित लाला वाला मोड श्री श्याम सेवा समिति भूड़ला के नेतृत्व में तिलपट्टी बालाजी महाराज के मंदिर से पंडितों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके ध्वज का पूजन करके आरती करके श्याम बाबा की आकर्षक झांकी के रथ को भी रवाना किया
इस मौके पर 2121 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा को बैंड बाजे के साथ रवाना किया इस मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा हाथों में ध्वज लेकर महिलाओं द्वारा अपने सिर पर कलश धारण कर डीजे की धुन के साथ श्याम बाबा की जय जयकार लगाते हुए नाचते गाते हुए नजर आए इस दौरान मुख्य यजमान ललिता देवी शर्मा है जगह जगह समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा चाय नाश्ता पानी फल आदि की व्यवस्था की गई यह कलश यात्रा कस्बे के सभी मार्ग से गुजरती हुई लाला वाला होती हुई श्याम मंदिर में पहुंची जगह जगह कलश यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया इस मौके पर श्री श्याम मन्दिर अष्टम् पाटोत्सव के उपलक्ष में रुद्राभिषेक एवं श्रीशिव महापुराण कथा 18 से 25 नवंबर 2025 श्री श्याम मन्दिर” लालावाला मोड़ भूड़ला में होगी कथा समापन एवं विशाल भण्डारा दिनांक 25 नवम्बर 2025, मंगलवार दोपहर 2:15 बजे से शुरू होगा यह जानकारी श्री श्याम सेवा समिति लाला वाला मोड भूड़ला ने दी इस कार्यक्रम के आयोजन के अध्यक्ष वेद जगदीश नारायण शर्मा भूड़ला ने जानकारी दी इस कथा का शुभारंभ 18 नवंबर से 25 नवंबर तक परम् शिव भक्त स्वामी शिव चैतन्य महाराज ऋषिकेश वालो के पावन सानिध्य में होगी जिसमें सभी मनोकामनाओं की सिद्धी के लिए रूद्राभिषेक एवं श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव का आयोजन कथा समय प्रतिदिन – प्रातः 12बजे से सायं 4 बजे तक शिवमहापुराण कथा व रुद्राभिषेक समय प्रतिदिन – प्रातः बजे से 8 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा इस मौके पर स्वामी शिव चैतन्य महाराज ऋषिकेश द्वारा मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान कलश यात्रा श्याम बाबा के मंदिर में पहुंची और विधि विधान से प्रधान कलश व सभी कलशों का पूजा अर्चना करके आरती की उसके बाद आए हुए कलाकारों द्वारा रंगारंग भजनों का कार्यक्रम किया गया ओर आए हुए हजारों श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के मंदिर में पंगत प्रसादी पाई यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया गया इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तूंगा पुलिस प्रशासन मौजूद रहे।















