रिपोर्टर राकेश कुमावत कपासन न्यूज/ निम्बाहेड़ा क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशख़बरी!
बाड़ी स्थित चमत्कारी शनि देव मंदिर अब भव्य स्वरूप में पुनर्निर्मित होने जा रहा है।
मंदिर निर्माण की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और इसकी भव्यता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंदिर के 3D डिज़ाइन भी तैयार कर लिए गए हैं। इन 3D तस्वीरों में मंदिर का अद्भुत स्वरूप साफ नज़र आ रहा है—ऊँचे शिखर, विस्तृत प्रांगण, आकर्षक वास्तुकला और आधुनिक सुविधाओं से युक्त परिसर, जो आने वाले वर्षों में श्रद्धालुओं के लिए आस्था का नया केंद्र बनेगा। स्थानीय ग्रामीणों और भक्तों में इस नए निर्माण को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि नया शनि मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी क्षेत्र की पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।















