रिपोर्टर आजाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी। ब्लॉक राशमी में उपराष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राशमी के बूथ संख्या-5 पर किया गया।
इस अवसर पर कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, प्रशासक बंसीलाल एवं बीसीएमओ डॉ. अनुराग भारद्वाज की उपस्थिति में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाकर अभियान की शुरुआत की गई।विधायक जीनगर ने कहा कि पल्स पोलियो कार्यक्रम के माध्यम से देश को पोलियो मुक्त बनाने के लिए भारत सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे पोलियो अभियान में सहयोग करते हुए अपने बच्चों को अवश्य खुराक पिलाएं।बीसीएमओ डॉ. भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र— पहुँना, डिंडोली, आरनी, भीमगढ़ एवं रूद—के अंतर्गत संबंधित चिकित्सा प्रभारियों के निर्देशन में कुल 99 टीमें तैनात की गईं। आंगनबाड़ी केंद्रों, उपस्वास्थ्य केंद्रों एवं विभिन्न बूथों पर टीमों द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।इस दौरान बीपीओ मुकेश शर्मा, भाजपा नेता दौलत पोखरना, मंडल अध्यक्ष नारायण अहीर, सुनील रांका, ओम सुवालका, देवेंद्र रेगर, सत्यनारायण सुखवाल, कैलाश अहीर, स्वास्थ्यकर्मी भेरूलाल जीनगर, निशा गर्ग, अशोक खटीक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।अधिकारियों द्वारा विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। आज पूरे ब्लॉक में 12,625 के लक्ष्य के मुकाबले 9,201 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।















