राजस्थान कांग्रेस के नेता अमीन पठान गिरफ्तार, विधानसभा चुनाव से पहले छोड़ी थी बीजेपी।

रिपोर्टर रामेश्वर लाल जाट। कांग्रेस नेता अमीन पठान को कोटा पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने के आरोेप में गिरफ्तार किया है। 

कोटा। कांग्रेस नेता अमीन पठान को कोटा पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने के आरोेप में गिरफ्तार किया है। शनिवार को कांग्रेस नेता व उसकी पत्नी सहित अन्य लोगों ने वन विभाग की टीम से अभद्र व्यवहार किया। गाली-गलौज कर राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। इस पर संयुक्त टीम की ओर से अनन्तपुरा थाने में अमीन पठान व उसकी पत्नी रजिया बैगम सहित 7-8 अन्य लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया।  मामले में 24 घंटे के भीतर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमीन पठान को गिरफ्तार कर थाने लाकर कोर्ट के सामने पेश कर दिया। जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने जेल भेजने का आदेश दिए हैं। पठान को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत के लिए भेजा है।