तूंगा के पीएम श्री विद्यालय ने किया एम. एन.आई. टी. जयपुर का शैक्षणिक भ्रमण।
रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
तूंगा के पीएम श्री रा उ मा वि तूंगा के 325 विद्यार्थियों का दल मुख्य बस स्टैंड तूंगा से एम. एन.आई. टी जयपुर से पांच बसों द्वारा रवाना हुआ। प्राचार्य श्री पी डी गुर्जर ने बताया कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत एम. एन. आई. टी. जयपुर की सभी प्रयोगशालाएं विभिन्न विभाग के तकनीकी अधिकारियों के मार्गदर्शन में देखी व उनसे संबंधित जानकारियां नोटबुक में लिखी। विद्यार्थियों ने कंप्यूटर लैब, एडवांस माइक्रोस्कोपी लैब, वेल्डिंग लैब, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, IT लैब, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स आदि का भ्रमण किया। सभी तकनीकी जानकारियां समझकर आत्मसात किया। इस दौरान सभी विद्यार्थी बहुत उत्साहित रहे तथा नवीन जानकारियां प्राप्त कर काफी प्रसन्न हुए। स्टूडेंट्स वेलफेयर Dean श्री महेश कुमार, कॉर्डिनेटर डॉ. निशा वर्मा ने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने व मेहनत कर आगे बढ़ने की सीख दी। कार्यक्रम प्रभारी अनीता रानी, राजकुमारी शर्मा, लोकेश वर्मा, अंबालाल गुर्जर, विशाल शर्मा, महेंद्र गुप्ता, सरला सैन, इला गुप्ता, ललिता आर्य सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।