रिपोटर योगेश कुमार गुप्ता। कपासन न्यूज/ दौसा जिले के नेहरू गार्डन के सामने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास युनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर राजस्थान प्रदेश बैंक कर्मचारी संगठन के नेतृत्व मे 27-1-2026 की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल ,दौसा में विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया था, जिसमें दौसा जिले के सैकड़ों अधिकारी और कर्मचारी स्टाफ साथियों ने भाग लिया था, बैंक ऑफ इंडिया एम्पलाईज यूनियन राजस्थान युनिट के कार्यकारिणी सदस्य रामकरण मीना ने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल में बजरंग लाल मीना, रामकरण मीना और महेश चन्द बैरवा सहित विभिन्न बैंक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया था जिसमें पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने हेतु अपनी मांगों के समर्थन में विशाल धरना प्रदर्शन किया,















