महावीर इंटरनेशनल शाखा बड़ीसादड़ी का तीसरा नेत्र दान हुआ।

रिपोटर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। कपासन न्यूज/ बड़ीसादड़ी में महावीर इंटरनेशनल शाखा दारा आज समाज सेवी श्री हिरालाल गदिया जिनकी उम्र 80 वर्ष है की मृत्यु होने पर उनके पुत्र महावीर व मनीष गदिया व उनके परिजनों की इच्छा अनुसार समाज जनों की प्रेरणा से महावीर इंटरनेशनल व गोमा बाई हॉस्पिटल के सहयोग से नेत्रदान किया गया महावीर इंटरनेशनल के सचिव राहुल मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि महावीर इंटरनेशनल रिजन अधिकारी कांतीलाल दक बड़ीसादड़ी शाखा उपाध्यक्ष नरेन्द्र रांका,सदस्य आशीष जारोली,जिगर दक,सुनील रांका,व परिवार के सदस्य करण सिंह गदिया,जीवन गदिया,अभय गदिया,अरविंद गदिया, प्रदीप जारोली,कमल सोनी व समाज जन आदि उपस्थित रहे।