रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़,28 जनवरी। राशमी थाना पुलिस ने बकरे-बकरियाँ चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की घटनाओं को लेकर अज्ञात मुल्जिमो की तलाश हेतु एएसपी सरिता सिह के निर्देशन एवं डीवाईएसपी शिवन्या सिह के निकटतम सुपरवीजन में थानाधिकारी रतन सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। 15 जनवरी को प्रार्थी अकबर खां निवासी बारू ने रिर्पोट पेश की कि 14 जनवरी को दिन मे बकरीया चरा कर रात्री को घर मे अन्दर बाध रखी थी जो रात्री को अज्ञात चोरो द्वारा घर में घुस कर 11 बकरे-बकरियाँ चुरा कर ले गये जिस पर प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुये घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया जाकर घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किये जाकर, घटनास्थल से साईबर टीम की सहायता से बीटीएस प्राप्त की जाकर संदिग्धों की तलाश जाकर घटना के बाद संदिग्धो के जाने वाले रास्ते के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किये गये। सीसीटीवी में दिखने वाले संदिग्धो की पहचान हेतु मुखबिर मामुर किये जाकर जानकारी प्राप्त की गई। अनुसंधान एवं प्राप्त साक्ष्य से उक्त घटना रमेश उर्फ काकुडीया पिता मांगीलाल उर्फ मांगु कालबेलिया निवासी अखेपुर थाना मंगलवाड हाल काली छांट पुलिस थाना गंगरार जिला चित्तौडगढ़ तथा सत्यनारायण पिता श्यामलाल जाति कालबेलिया निवासी काली छांट पुलिस थाना गंगरार जिला चित्तौडगढ़ के द्वारा कारित करना पाया गया जिस पर उक्त दोनो की तलाश हेतु अलग अलग टीमों का गठन किया जाकर तलाश की जाकर उक्त दोनो को डिटेन किया जाकर से पुछताछ गई दोनो मुल्जिमो द्वारा अपने अन्य साथीयो के साथ मिल कर घटना कारीत करना स्वीकार करने से दोनो को मामले हाजा में गिरफ्तार किया गया । गिरफतार शुदा अभियुक्त रमेश उर्फ काकुडिया के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, लुट, नकबजनी, डकेती, चोरी के एक दर्जन प्रकरण दर्ज होकर काफि प्रकरणो में फरार चल रहा हैं। तथा सत्यानारायण के विरुद्ध लुट, डकेती, चोरी के प्रकरण होना पाया गया। गिरफतार शुदा अभियुक्त गण द्वारा थाना कपासन हल्का में भेड बकरिया चोरी करने की घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपियों से अन्य वारदातो व प्रकरण हाजा के माल मशरुका बरामदगी के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी हैं। पुलिस टीम:- रतन सिंह पु.नि. , एएसआई सुभाष चन्द्र ,हैडकानि गोपाल लाल, राजकुमार साईबर सैल ,कानि.रमेश विश्नोई, रामावतार साईबर सैल, रामचन्द्र, अनिल कुमार , गोविन्द कुमार















