रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़,28 जनवरी बेगू थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए एक अल्टो कार से 41 किलो 450 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। परिवहन में प्रयुक्त अल्टो कार को भी जब्त किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भगवतसिह हिगड़ रावतभाटा के निर्देशन मे डीवाईएसपी अजंलि सिह के सुपरविजन में शिवराज राव थानाधिकारी बेगू मय जाप्ता कानि पिन्टूराम, राधेश्याम, कमलेश, चालक रतनसिंह के द्वारा नेशनल हाईवे रोड सरहद सुरतपुरा पर दौराने नाकाबन्दी काटुन्दा की तरफ से आयी अल्टो कार को रूकवाने का प्रयास किया मगर कार चालक द्वारा कार को भगाने का प्रयास किया जिस पर पुलिस जाब्ते द्वारा नाकाबन्दी बेरियर लगाकर कार को रोक चालक को पकडा व अल्टो कार की तलाशी ली गई तो उक्त कार से कुल 41 किलो 450 ग्राम अवैध डोडाचुरा मिला जिसको जब्त कर कार चालक को गिरफ्तार किया गया । प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार आरोपी:- बालोतरा जिले के कल्याणपुर थाना अन्तर्गत गोरों की ढाणी, डोली कला निवासी 40 वर्षीय हडमानराम पिता गोरधनराम जाति विश्नोई















