रिपोर्टर अशोक शर्मा कपासन न्यूज/ जाशमा। देशभर में हिंदू एकता के प्रतीक बन रहे हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला में 7 फरवरी 2026 को जाशमा में एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की अगुवाई श्री 1008 अनुज दास जी महाराज करेंगे। सम्मेलन के तहत शोभायात्रा, कलश यात्रा, धर्मसभा और महाप्रसाद का विशेष आयोजन रखा गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1:00 बजे पुलिस चौकी भोलेनाथ मंदिर से होगी, जहां से विभिन्न झांकियों एवं समस्त मंदिरों के वेवाण के साथ शोभायात्रा/कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा माली खेड़ा, सांवलिया खेड़ा, शिवपुरा, भगवानपुर, कुंडी खेड़ा, गाडरियावास, काना- काना खेड़ा सहित पूरे गांव में भ्रमण करते हुए चामुंडा माता मंदिर, देवरिया पहुंचेगी।
चामुंडा माता मंदिर परिसर में श्री 1008 अनुज दास जी महाराज के सान्निध्य में एक विशाल धर्मसभा का आयोजन होगा, जिसमें हिंदू समाज की एकता, समरसता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। धर्मसभा के पश्चात समस्त हिंदू समाज की ओर से महाप्रसाद का आयोजन रखा गया है।
आयोजकों द्वारा समस्त सनातन धर्म प्रेमी नगरवासियों, माताओं-बहनों एवं युवाओं से आग्रह किया गया है कि वे सपरिवार इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाएं।
विशेष निर्देश : शोभायात्रा में शामिल होने वाली माताएं-बहनें अपने घर से कलश लेकर पधारें।
सभी पुरुष भारतीय शुभ्र (सफेद) वेशभूषा में आएं।
सभी भाई, माताएं-बहनें, युवक-युवतियां अपने घर से भगवा ध्वज लेकर शोभायात्रा में शामिल हों।















