बांसी के नेमीशरण्य मैदान पर हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन।

रिपोटर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। कपासन न्यूज/ बड़ी सादड़ी खण्ड के बांसी मंडल का विराट हिन्दू सम्मेलन की शुरुवात गोपेश्वर महादेव मंदिर से भव्य शोभा यात्रा से शुरू हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गो से डीजे की राष्ट्र भक्ति ओर सनातन संस्कृति से ओतप्रोत भजनों ओर गीतों की धूम पर बाल गोपाल, युवा ओर बुजुर्ग महिला पुरुष नाचते गाते आंनद लेते दिखे l नगर में जगह जगह शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया l शोभा यात्रा स्वामी अनंत राम जी शास्त्री पीठाधीश्वर राम द्वारा दिव्य आनंद धाम की अगुवाई में हुई जिसका नेतृत्व दुर्गा वाहिनी की बालाएं विशेष वेश भूषा धारण कर रही थी l शोभा यात्रा नगर भ्रमण कर आयोजन स्थल नेमीशारण्य मैदान पर बनाए गए सुंदर और आकर्षक पांडाल में धर्म सभा में परिवर्तित हो गई l हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ स्वामी जी ओर अतिथियों ने मां भारती की पूजा अर्चना से किया l अतिथियों का स्वागत अभिनंदन आयोजन समिति द्वारा किया गया l मंचासिन अतिथियों में पूज्य स्वामी जी , हेमंत जी जिला प्रचारक, नाना लाल कोठारी ओर मातृ शक्ति के रूप में भंवरी बाई मौजूद रहे l कार्यक्रम का संचालन भगवत सिंह शक्तावत ने करते हुए सम्मेलन का उद्देश ओर अतिथियों का परिचय करवाया l स्वामी जी सभी को हिंदू सनातन संस्कृति पर विस्तार से चर्चा कर आशीर्वाद दिया l मुख्य वक्ता हेमंत ने अपने उद्बोधन में राष्ट्र भक्ति सर्वोपरि का पाठ पढ़ाते हुए संघ के शताब्दी वर्ष की यात्रा वृतांत सुaनाया, संघ के वर्ष भर चलने वाले शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों में से कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ बी का नारा दिया , विद्यार्थियों को अपनी सफलता के पांच श्रेष्ठ लक्षणों को समझाया गया सम्मेलन को सफ़ल बनाने के लिए इंद्र पाल सिंह डोडिया, कमलेश चौधरी, हरवेंद्र सिंह चुंडावत,गोतम कुम्हार, राजेंद सिंह खोडिया खेड़ा, अमृत कोठारी,राजेश जैन, गजेंद्र सिंह गहलोत, महेश गदिया, हेमन्त नागदा, सुरेश शर्मा, आदि ने रात दिन मेहनत की आभार गोरी शंकर ने जताया।सम्मेलन के अंत में भारत माता की आरती सामूहिक रूप से कराई गई ओर प्रशाद वितरण किया गया