रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ 30 जनवरी। हिन्दू सम्मेलन के दौरान महंत चन्द्रभारती द्वारा एससी, एसटी समाज के विरूद्ध की गई जातिगत एवं आपत्तिजनक टिप्पणी में कार्यवाही की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
जानकारी देते हुए एससी एसटी महासभा के संयोजक रामेश्वर बैरवा व एडवोकेट चमनलाल मीणा ने बताया कि रविवार को चामटीखेड़ा चौराहा में वसुधा बस्ती का आयोजन हिन्दू सम्मेलन के दौरान वक्ता महंत चन्द्रभारती द्वारा अपने वक्तव्य में एससी एसटी समाज, विशेषकर समस्त मीणा समाज व अन्य घटक एससी एसटी समाज के विरूद्ध अत्यन्त आपत्तिजनक जातिगत व अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महंत द्वारा खुले मंच से ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हुए स्पष्ट रूप से देखे व सुने जा सकते हैं। उनके द्वारा प्रयुक्त भाषा न तो मर्यादित है और न ही सामाजिक मूल्यों के अनुरूप बल्कि वह सामाजिक समरसता को तोड़ने, आपसी सौहार्द, भाईचारा बिगाड़ने व समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य करती है। समस्त एससी एसटी समाज द्वारा ज्ञापन सौंप कर कठोर कार्यवाही की मांग की। इस दौरान एडवोकेट राजेश मीणा, महासभा संयोजक एडवोकेट सुनिल रजक, समाज संरक्षक पिन्टू मीणा, कर्मचारी शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष कमल मीणा, गणेश मीणा, समाज संरक्षक शिवराज मीणा, प्रोफेसर निर्मल देसाई, बाबूलाल बैरवा, समाज जिलाध्यक्ष मनोहर मीणा, देवराज रजक, एडवोकेट गणपत मीणा, कन्हैयालाल धोबी, मनोहरसिंह मीणा, रतनलाल खटीक लसड़ावन, अम्बालाल सेरसिया, मांगीलाल सोलंकी, रतनलाल मीणा, भीमराज सालवी, अजय रजक, जमनालाल रेगर, कमलेश मीणा, बद्रीलाल मीणा, पृथ्वीराज मीणा, एडवोकेट शम्भूलाल जाटिया पारसोली, देवराज बैरवा खेड़ी, राहुल मीणा, हर्षित मीणा, सोनू मीणा, संजय मीणा, रतनलाल भेमली, मांगीलाल सोलंकी, जगदीश सोलंकी, संजय जीनगर, संजय मीणा, समाज पटेल कंवरलाल मीणा, एडवोकेट गोपाल सालवी, राहुल मीणा, श्यामलाल बैरवा, रतनदेव मोहिल, शंकर सालवी, अभिषेक, जानकीलाल रेगर, हरिश, नानालाल, अभिषेक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।















