श्री विश्वकर्मा जयंती पर निकाली शोभायात्रा जगह जगह पुष्प वर्षा से किया स्वागत।

योगेश कुमार गुप्ता। कपासन न्यूज/ बांसखोह कस्बा स्थित बंदूक्या मोहल्ले में सीताराम जी व विश्वकर्मा भगवान का मंदिर से पंडितों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके ध्वज का पूजन करके शोभायात्रा को बैंड बाजे के साथ रवाना किया यह शोभायात्रा कस्बे के सभी मार्ग से गुजरती हुई वापस मंदिर में पहुंची यह शोभायात्रा जांगिड़ समाज बांसखोह व निमोरा द्वारा निकाली गई इस दौरान जगह जगह समाज बंधु द्वारा चाय नाश्ता फल फ्रूट आदि की व्यवस्था की गई इस दौरान शोभायात्रा में बैंड बाजे के साथ विश्वकर्मा भगवान की जय जयकार लगाते हुए श्रद्धालु नाचते गाते हुए नजर आए इस दौरान पूर्व संध्या पर सीताराम मंदिर विश्वकर्मा भगवान के मंदिर में कलाकार प्रेमचन्द शर्मा, पवन मुद्ग़ल, मदन जांगिड निमोरा,अन्य कलाकारों द्वारा रंगारंग भजनों का कार्यक्रम किया गया इस मौके पर कैलाश बंदूक्या, प्रेमचन्द शर्मा, प्रहलाद,जांगिड़ पीपलीवाला, राजेश जांगिड़, मदन बंदूक्या, मदन, मुकेश, पप्पू निमोरा, हजारीलाल जांगिड़,अन्य समाज बंधु उपस्थित थे इस दौरान कार्यक्रम के समापन के बाद सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई