पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार।

रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़, 02 फरवरी। महिला के साथ मारपीट करने व छेड़छाड़ करने के मामले में फरार पांच हजार रुपये के ईनामी आरोपी पवन लाल गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महिला की निजी जमीन पर जबरन रास्ता बनाने की बात को लेकर महिला के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ करने के मामले में मंगलवाड़ थाने पर आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट छेड़छाड़ व मारपीट का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान डीएसपी बड़ीसादड़ी कुलदीप देशराज द्वारा किया जाकर आरोपी अम्बालाल कालुराम गुर्जर निवासी हरियाखेड़ी पुलिस थाना मंगलवाड़ को पूर्व में गिरफ्तार कर दिनांक 14.10.2025 जेसी करवाया गया था। मामले में वांछित आरोपी की तलाश की गई। वांछित आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थानाधिकारी मंगलवाड़ भगवान लाल पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर वृत्त कार्यालय बड़ीसादड़ी से कानि. ओमप्रकाश व गोपाल लाल एवं थाना मंगलवाड़ से एएसआई फूलचंद व कानि. टंवरसिंह द्वारा प्रकरण में वांछित आरोपी पवन लाल पुत्र कालु राम गुर्जर निवासी हरियाखेड़ी पुलिस थाना मंगलवाड़ जिला चितौड़गढ को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारशुदा आरोपी पवन लाल गुर्जर पांच हजार रूपये का ईनामी वांछित अपराधी है।