रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़, 02 फरवरी। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने बस स्टैंड निम्बाहेड़ा से एक व्यक्ति के कब्जे से 8 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ कार्यवाही हेतू एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर थाने के इंचार्ज लादु लाल उप निरीक्षक, कानि. कन्हैया लाल, विजय सिह, राजु सिह, जगदीश, विरेन्द्र सिह व मागु सिह द्वारा शहर में गश्त के दौरान बस स्टेण्ड निम्बाहेडा पर एक व्यक्ति को डिटेन किया गया, जिनके पास बैग कोई संदिग्ध वस्तु होने से चेक किया गया तो बैग मे एक सफेद रंग के कटटे मे भरा 8 किलो 200 गा्रम अवैध अफीम डोडा चुरा मिला। उक्त अवैध डोडाचूरा को जब्त कर आरोपी 56 वर्षीय मोहन सिह सिख निवासी मथुरा गेट गुलाल कुण्ड थाना मथुरा गेट जिला भरतपूर को गिरफ्तार किया गया । आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।















