रिपोटर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। कपासन न्यूज/ बड़ीसादड़ी श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान की ओर से संचालित प्रकल्प वस्त्र संग्रहण ओर वितरण अभियान में कल 4 गाँवों में कई ज़रूरत मन्द ओर पात्र व्यक्तियो तक संस्थान के कार्यकर्ताओ ने पहुंच कर कपड़े ,कम्बल,ऊनी वस्त्र आदि वितरित किये
संस्थान की पहल पर नगरवासियो ने अपने घरो से ऊनी कपड़ो,कम्बल,साड़िया आदि संस्थान को भेंट किये कई दानदाताओं ने नकद राशि भी भेंट की । देवीसिंह जी तंवर की ओर से अभियान में 11000 रूपये वस्त्र वितरण बाबत नकद प्रदान किये । संस्थान द्वारा उक्त प्राप्त राशि से ज़रूरतमन्द कपड़े आदि क्रय कर वितरण की लिये उपलब्ध कराया जा रहा है । संस्थान द्वारा इस वर्ष मन्दिर परिसर स्थित सावरकर सभागार में ही वस्त्र बैंक स्थापित है जहा से भी पात्र व्यक्तियो को नित्य वस्त्र आदि उपलब्ध करवाये जा रहे है छोटे बालको को धर्म जागरण की प्रेरणा ओर संस्कार स्वरूप रामदरबार की तस्वीरें भी भेंट की गई। संस्थान के कार्यकर्ताओ ने दूसरे चरण में ग्राम मोटा महुडा,माता मगरी राणी मालिया,केवलपुरा,धावड़िया फला, में जाकर वस्त्र वितरित किये । उक्त अभियान में दिनेश माली,अभिषेक सोनी ओर ऋषीलव मुणेत का सहयोग रहा















