एससी एसटी महासभा ने सौंपा ज्ञापन।

रिपोर्टर मुकेश कुमार। कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ । राशमी तहसील के लसाड़िया खुर्द गांव की आबादी में बैरवा (जटिया) समाज के आराध्य देव बाबा रामदेव के वर्षों पुराने कब्जे शुदा स्थान की भूमि के कब्जे को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा डरा धमका कर हथियाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने तथा यथास्थिति बनाये रखते हुए समाज के कब्जे में ही भूमि रखे जाने की मांग को लेकर एससी, एसटी महासभा के तत्वावधान में समस्त अजा, जजा संगठनों, समाजजनों ने जिला कलेक्टर व एडीएम को ज्ञापन सौंपा। एससी, एसटी महासभा जिला संयोजक रामेश्वर बैरवा ने बताया कि प्रारंभ से ही प्रत्येक गांव में एससी, एसटी के लोग गरीब तबके के होकर हमेशा गांव के बाहर ही अपना निवास स्थान बनाये रखे हुए हैं। धीरे-धीरे आबादी विस्तार के चलते एससी एसटी के लोगों की निवास व कृषि भूमियाँ अब अच्छी लोकेशन पर आने के बाद दबंग जाति के लोग, असामाजिक तत्व जो दलित वर्ग के लोगों को डरा धमका कर उनकी कब्जे शुदा एवं पट्टाशुदा जमीनों पर काबिज होना चाहते हैं। ऐसा ही मामला लसाड़िया खुर्द गांव का हुआ जहाँ बैरवा (जटिया) समाज की आबादी बड़ी संख्या में निवासरत है और सभी गरीब तबके के है। यहाँ के बाबाराम देव जी का स्थान है जो समाज के आराध्य देव है। इनकी पूजा अर्चना भी समाज के लोग ही करते आये हैं। वर्षों पुराने इस स्थान एवं भूमि का ग्राम पंचायत जाड़ाना द्वारा बिना आपत्ति में पत्रावली संख्या 60 दिनांक 10-11-2008 को रामदेवजी का मंदिर सार्वजनिक के नाम 70 गुणा 100 फीट कुल क्षेत्रफल 7000 का पट्टा ग्राम पंचायत के सरपंच व सचिव द्वारा जारी किया गया। उसके पश्चात् बाबा रामदेव मंदिर परिसर में और आबादी भूमि में से कब्जे में होने के कारण ग्राम पंचायत जाडाना द्वारा बुक सं. 137 पट्टा संख्या 004 दिनांक 20-03-2012 को 30 बाई 45 फीट कुल क्षेत्रफल 1350 वर्गफीट एवं बुक संख्या 137 पट्टा 005 दिनांक 20.03.2012 को 30 गुणा 45 फीट कुल क्षेत्रफल 1350 वर्गफीट यानि कुल बाबाराम देव मंदिर परिसर के 3 पट्टे जारी हुए जिनका कुल क्षेत्रफल (7000$1350$1350) 9700 वर्गफीट है। इस मंदिर परिसर के पीछे तालाब की जमीन और आगे दक्षिण में राशमी-रूद मेन रोड़, पश्चिम दिशा में आंगनवाड़ी एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र व पूर्व की दिशा में आबादी भूमि में बैरवा समाज के मकान स्थित है। यह रामदेव जी का मंदिर बैरवा (जटिया) समाज के मोहल्ले में ही स्थित है। अब यहाँ पर कुछ राजनैतिक प्रभाव रखने वाले लोग राजनैतिक धौंस दिखा कर जमीन हड़पने का काम कर रहे हैं। ये लोग डरा, धमका कर अतिक्रमण के नाम पर नोटिस देकर बार बार प्रताड़ित और परेशान कर रहे है। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही का आदेश दिये जाने की मांग की गई। इसके विपरीत उच्चवर्ग के लोगों के पास सरकारी चारागाह, आबादी, बिलानाम जमीनों सहित कई बड़ी बड़ी जमीनों पर अवैध कब्जे, लेकिन उनको कोई नहीं हटाता है। ज्ञापन पर जिला कलेक्टर द्वारा शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। इस दौरान एससी एसटी महासभा के संयोजक एडवोकेट सुनील रजक, एडवोकेट चमनलाल मीणा, बैरवा समाज वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल बैरवा, बैरवा समाज कोषाध्यक्ष चम्पालाल बैरवा, कालूलाल, मदनलाल, प्रभुलाल, मदन, बोथूलाल, देवीलाल, बालूलाल, जमनालाल, देवीलाल, भगवानलाल, गोपीलाल, रामेश्वर, नारायण, जीतमल, चम्पालाल, नानूराम, खेमराज, शंकर, रतनलाल, लक्ष्मणलाल, दुर्गेश, नन्दलाल, रतनलाल, नारायणलाल, रतनलाल, माधूलाल, उदयलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।