कपासन न्यूज/ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर 90 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती बड़े ही
धूमधाम के साथ मनाई गई इस कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ सेवा केंद्र से पधारे बीके आशा दीदी ने सभा में
उपस्थित सभी भाई बहनों को महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य समझते हुए बताया कि परमपिता परमात्मा शिव ही हम सब आत्माओं का सच्चा सच्चा परमपिता है परम शिक्षक है ,और परम सद्गुरु है और परमपिता परमात्मा ही हमें अभी वर्तमान समय पुरुषोत्तम संगम युग पर सत्य ईश्वरीय ज्ञान देकर हमारी आत्मा का कल्याण कर रहे हैं, उन्होंने बताया कि परमात्मा की श्रीमत पर चलकर ही हम सत्य रूप से आत्मा की गति सद्गति कर सकते हैं। महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य के बारे में बोलते हुए आशा दीदी ने बताया कि की शिवरात्रि के दिन बाबा पर चढ़ने वाले आंकड़ा ,धतूरा वास्तविकता में हमारे अंदर उपस्थित अवगुणों का विकारों का परिचायक है ।उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन जो जागरण किया जाता है तो वास्तव में हम सभी आत्माएं अज्ञान नींद में सोई पड़ी है और परमात्मा अभी सत्य ज्ञान देखकर हमें जगा रहे हैं इसी कार्यक्रम में आगे की ओर प्रतापगढ़ सेवा केंद्र से पधारी मीना दीदी ने सभा में उपस्थित सभी भाई बहनों को परमात्मा भोलेनाथ शिव बाबा का परिचय दिया चित्तौड़गढ़ से पधारी बीके अनीता दीदी ने सभा में उपस्थित सभी भाई बहनों को आत्मा का सत्य परिचय दिया। कपासन से पधारी बीके मधु दीदी ने ब्रह्माकुमारी विद्यालय का परिचय दिया कि किस प्रकार ब्रह्माकुमारी विद्यालय एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है और निशुल्क रूप से पूरे विश्व में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है गंगरार से आई बी के ज्योति दीदी ने सभा में उपस्थित सभी भाई बहनों को राजयोग का अनुभव करवाया तथा असीम शांति की अनुभूति कराई बीके सुमन दीदी ने बड़ा ही सुंदर गीत प्रस्तुत किया तथा निंबाड़ा सेवा केंद्र प्रभारी बीके शिवली दीदी ने सभा में उपस्थित सभी भाई बहनों का आदरणीय दीदियों का ,सभी मेहमानों , बंसी लाल जी राइवल, वर्षा जी कृपलानी , यू एस शर्मा जी , भोपाल सिंह जी बोडाना , शालिनी गोयल, तेजस्विनी संस्था की सभी बहने शिव लाल जी भराडीया का आभार व्यक्त किया अंत में कार्यक्रम के परमपिता परमात्मा शिव बाबा का ध्वज लहराया गया तथा सभी को प्रतिज्ञा कराई गई फिर अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया















