रिपोर्टर अशोक शर्मा कपासन न्यूज/ जाशमा गांव में आयोजित हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को धार्मिक उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा के साथ भाग लिया। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों एवं विभिन्न मोहल्लों से होकर निकली, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इसके पश्चात हिंदू सम्मेलन के अवसर पर पूरे गांव में डीजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी बढ़-चढ़कर शामिल हुए। धार्मिक नारों और भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। विभिन्न मोहल्लों में ग्रामीणों द्वारा स्वागत एवं जलपान की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के दौरान चामुंडा माता मंदिर प्रांगण में संत-महात्माओं द्वारा धर्म, संस्कार, एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया गया, जिससे समाज में धार्मिक चेतना का संचार हुआ। इस आयोजन ने गांव में एकता, आस्था और सामाजिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समस्त ग्रामवासियों एवं हिंदू समाज का सराहनीय सहयोग रहा। भोपाल सागर थाना से पुलिस प्रशासन उपस्थित रहा















