समरसता का महाकुंभ संपन्न।

रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ की यह भूमि भक्ति ,शक्ति,शौर्य और पराक्रम की भूमि है हम सब इसकी धुली को मस्तक पर लगाते हैं इसका वंदन करते हैं अभिनंदन करते हैं हम अभिनंदन करते हैं भक्त शिरोमणि रैदास का जिन्होंने समाज को समरसता का एक महान संदेश दिया है उक्त विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह और मुख्य वक्ता श्रीमान शंकर लाल जी माली ने व्यक्त किए वे रविदास बस्ती (त्रिपोलिया हनुमान जी से लेकर संपूर्ण गांधीनगर और राणा पूजा कॉलोनी एवं मोहर मगरी द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संत रविदास की इस भूमि पर हिंदू सम्मेलन के रूप में समरसता महाकुंभ के दर्शन हो रहे हैं चींटी के भी दाने की चिंता करने वाला विश्व का हिंदू समाज विश्व के कल्याण की कामना करता है उसके साथ ही अपनी भारत माता की अस्मिता की रक्षा करना भी भली भांति जानता है धर्म के कार्य में विघ्न पैदा करने वाली आसुरी शक्तियां हर युग में पैदा होती है चाहे वह भारत विभाजन के रूप में आया हुआ संकट हो या रामसेतु को तोड़ने वाला प्रसंग हो अमरनाथ के समय किया गया आंदोलन हो या ऑपरेशन सिंदूर हो समाज के ऊपर आए हुए हर संकट का सामना करने के लिए आज भारत का हिंदू समाज पूरी ताकत के साथ खड़ा है हम शक्ति का आह्वान करते हैं शक्ति की पूजा करते हैं लेकिन हमारी शक्ति देवीय शक्ति है समाज, देश और विश्व के मंगल की कामना करने वाली शक्ति का हम संचय करते हैं देश भर में हो रहे हिंदू सम्मेलन इसी दैवीय शक्ति का प्रात्यक्षिक है शरीर का कोई भी अंग अस्वस्थ हो जाता है तो शरीर काम नहीं करता इसीलिए संपूर्ण हिंदू समाज रूपी इस शरीर का सर्वांगीण स्वस्थ और सशक्त रहना आवश्यक है आयोजन समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती ममता जी राठौड़ ने मातृशक्ति का आह्वान करते हुए कहा की हम महापुरुषों की वीर माता का स्मरण करें और अपनी संतति को इसी मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित करें परिवार मजबूत होगा तो समाज और देश भी मजबूत आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं लंबे समय से इस आयोजन की चिंता करने वाले श्रीमान राधेश्याम जी आमेरिया ने अपने उद्बोधन में संत रविदास के जीवन का स्मरण करते हुए एक समरस समाज का आह्वान किया खेरी आश्रम के महामंडलेश्वर पूज्य संत श्री शिवराम दास जी महाराज भी मंच पर आशीर्वचन के लिए उपस्थित थे आपकी उपस्थिति ने इस समारोह को एक विशिष्ट गरिमा प्रदान की प्रारंभ में त्रिपोलिया हनुमान जी से भव्य शोभायात्रा और कलश यात्रा प्रारंभ हुई हाथों में खड़गऔर भगवा ध्वज लिए हुए मातृशक्ति महारानी पद्मिनी और झांसी की रानी लक्ष्मीबाईजैसी वीरांगनाओ का स्मरण करा रही थी शोभा यात्रा गांधीनगर के मुख्य मार्ग से होती हुई विद्या निकेतन सभा स्थल पर पहुंची रास्ते में अनेक स्थानों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत हुआ शोभायात्रा में आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री राधेश्याम जी आमेरिया ,संयोजक मनीष जी पूरी ,हेमराज जी सह संयोजक ,दीपक जी वर्मा, कोषाध्यक्ष बद्री लाल जी शर्मा ,ईश्वर शर्मा ,विक्रम सिंह जी , प्रचार प्रमुख केशव कालानी ,दीपक राजोरा, रेनू मिश्रा ,संरक्षक मदन जी शर्मा ,बंशीधर जी कुमावत, खुबीराम जी ,हरश्याम जी कसाना ,जगदीश जी ,श्यामसुंदर जी, योगेश जी ,उपाध्यक्ष जगदीश जी शर्मा ,दशरथ जी ,मनोहर जी मूंदड़ा, महेश जी नुवाल शंभू जी मीणा, ममता राठौर, महेश बसेर ,मेवालाल जी ओमप्रकाश जी लोट ,गोपाल जी शर्मा, दीपक जी कसाना ,हनुमान सिंह जी , राजेश जी काकरदा , कार्यकारिणी सदस्य बिहारी लाल जी शर्मा, विमला जी गट्टानी, तारावती धाकड़, सत्यनारायण चावला ,देवेंद्र ट्रेलर ,मांगीदेवी , सुशीला जी लाड ,पारसकंवर भाटी, गोविंद सोनी एवं बड़ी संख्या में समाज जन, मातृशक्ति एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे