विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली, किया जागरूक।
रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बांसखोह कस्बा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर कस्बे के सभी मार्ग से गुजरते हुए छात्र छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता निकाली इस मौके पर सभी को जागरूक किया कि हर व्यक्ति को मतदान अवश्य करना चाहिए मतदाता की उम्र 18 वर्ष होने चाहिए इसी के साथ ही कस्बे की सभी मार्ग से गुजरते हुए मतदाता को लेकर छात्र छात्रों द्वारा नारे लगाए गए इस मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल रामअवतार मीना ,दुलीचंद महावर ,विनोद पिंगोलिया, सुरेश पारीक, चंद्र मोहन मीणा , व समस्त स्टाफ मौजूद थे।