रिपोर्टर राकेश कुमार शर्मा कपासन न्यूज/ जमवारामगढ़ l उपखंड क्षेत्र के खतेहपुरा गांव के बाढ़ बूज की ढाणी में बन रहे खाटूश्याम जी मंदिर के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर भामाशाह सराहनीय सहयोग कर रहे हैं। कमेटी सदस्य विनोद शर्मा बाढ़ ने बताया कि जमवारामगढ़ क्षेत्र के बाढ़ बूज की ढाणी में खाटूश्याम जी मंदिर का निर्माण किया जा रहा है l जिसके लिए समाजसेवी रामजीलाल शर्मा, चंदा लाल शर्मा बासड़ा ने 5 लाख 11 हजार, हनुमान शर्मा, कैलाश शर्मा 1 लाख 11 हजार, कैलाश डाचोलिया खतेहपुरा 2 लाख 11 हजार, रामजीलाल, रामराय 1 लाख 21 हजार व रामकिशोर, प्रहलाद, रामावतार ने 1 लाख रुपए का चैक श्री श्याम मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं को दिया। विनोद शर्मा बाढ़ ने कहा खाटूश्याम जी मंदिर का निर्माण कार्य जल्द पूरा होने वाला है और श्रद्धालुओ के लिए खोल दिया जायेगा l श्री श्याम मित्र मंडल कार्यकर्ताओं ने भामाशाहों का दुपट्टा पहनाकर का सम्मान किया। इस दौरान मुन्ना शर्मा बाढ़, राकेश प्रधान, रामबाबू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















