उदयपुर–असारवा (अहमदाबाद) वन्दे भारत ट्रेन के लिए “रेल संघर्ष समिति मेवाड़ ने जताया आभार. रखी मांग, सूरत तक चले तो सोने पे सुहागा।

रिपोटर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। कपासन न्यूज/ बड़ीसादड़ी उदयपुर से अहमदाबाद के बीच शुरू हो रही नई वन्दे भारत रेल सेवा को लेकर मेवाड़ अंचल में हर्ष का माहौल है। इस महत्वपूर्ण रेल सुविधा के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का क्षेत्रवासियों द्वारा आभार व्यक्त किया गया है। रेल संघर्ष समिति मेवाड़ के प्रतिनिधि प्रवीण दक ने इस रेल सेवा के प्रारंभ की घोषणा होने पर माननीय रेल मंत्री जी को ईमेल के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया की इस ट्रेन से एक और जहा झीलों के नगरी गुजरात की ओअद्योगिक नगरी अहमदाबाद से जुड़ेगी ही वही यहाँ से और आगे अपने गतंव्य स्टेशनों तक यात्रा करने वालो को भी सुविधा होगी. इसके साथ ही प्रवीण दक ने इसे जल्दी ही सुरत तक बढ़ाने की भी मांग की है. उदयपुर से सूरत चलेगी तो सोने पे सुहागा वाली बात साबित होगी. कम समय में लम्बी दुरी तय करने वाले ट्रेन से व्यवसाइयो, नोकरी करने वालो और टूरिस्ट को बड़ा फायदा होगा. प्रवीण दक ने कहा कि इस रेल सेवा के शुरू होने से उदयपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अहमदाबाद जैसे बड़े व्यावसायिक केंद्र, औद्योगिक क्षेत्र एवं उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थानों तक पहुंच में उल्लेखनीय सुविधा मिलेगी। व्यापार, शिक्षा, रोजगार एवं हॉस्पिटल सेवाओं के लिए अब यात्रा अधिक सरल, सुरक्षित एवं समय की बचत करने वाली होगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस ट्रेन के माध्यम से आगे अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों तक यात्रा में भी आसानी होगी, जिससे आम यात्रियों के साथ-साथ व्यापारी वर्ग, मरीजों एवं विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा। यह रेल सेवा मेवाड़ अंचल के आर्थिक, सामाजिक एवं पर्यटन विकास को नई गति प्रदान करेगी। साथ ही उन्होंने उदयपुर से मुंबई वाया अहमदाबाद सीधी रेल सेवा की लंबे समय से चली आ रही मांग को एक बार फिर दोहराते हुए इसे मेवाड़ क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकता बताया। रेल संघर्ष समिति मेवाड़ संयोजक डॉ विमल नागोरी, अरुण कंठालिया आदि एवं क्षेत्र के नागरिकों ने आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए ऐसी जनहितकारी रेल सेवाएं स्वीकृत की जाती रहेंगी