कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ किले के पाडनपोल के नीचे बाला जी सेवा समिति के तत्वावधान में झाली बाव हनुमान मंदिर परिसर में
तारीख 14 फरवरी को सुबह 8:15 बजे से निरन्तर चौबीस घंटे के लिए रामनाम जाप का संगीतमय कार्यक्रम* चलेगा – जो 15 फरवरी को सुबह 8:15 बजे तक सम्पन्न होगा – झाली बाव हनुमान मंदिर के पुजारी भैरूशंकर वैष्णव, समिति अध्यक्ष मनोज साहू मन्नू व कार्यक्रम के संयोजक बृजेश कुमार राठौर (साहित्यकार) ने बताया कि सद्गुरू ओंकारनाथ नाथ जी उपाध्याय (दददू ) की प्रथम पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में चित्तौड़गढ़ में पहली बार लगातार चौबीस घंटों तक संगीतमय अखण्ड रामनाम जाप के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है – कार्यक्रम में आने वाले सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया जायेगा – कार्यक्रम की शुरुआत अखण्ड दीप प्रज्वलित करके हनुमान चालीसा का पाठ करके की जायेगी – सो सभी धर्म प्रेमी बन्धुओं माताओं बहिनों महिलाओं मातृशक्ति से अनुरोध किया जाता है कि इस श्रद्धामय भव्य कार्यक्रम में आप पांच मिनट या पन्द्रह मिनट या आधा घंटा या एक घंटे की अपनी-अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को आनन्दमयी बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें – रामनाम के जाप से सभी व्याधियाँ सारे संकट स्वतः ही नष्ट हो जाते हैं, नामजाप से वो दिव्य शक्ति प्रज्वलित होती है – जो आपके आसपास के सभी विकारों को धूमिल करके, आपके आसपास के वातावरण को सुगन्धित एवं कंचनयुक्त बना देती है।















