बीमा कम्पनी के विरूद्ध 6 लाख 60 हजार मय हर्जे के दिये जाने का आदेश।

रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ 12 फरवरी न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष जगमोहन अग्रवाल, सदस्य हर्ष अरोरा ने अपने एक निर्णय में बीमा कम्पनी के विरूद्ध 2 लाख 60 हजार रुपये मय ब्याज सहित परिवाद व्यय, अधिवक्ता शुल्क के 5 हजार रुपये दिये जाने का आदेश दिया।  प्रकरणानुसार परिवादी सेमलपुरा निवासी कैलाशचन्द्र धाकड़ पिता स्व. नंदा धाकड़ ने जरिये अधिवक्तागण मालमसिंह, लोकेन्द्र सिंह राणावत, नारायण परमार खेरी, कन्हैयालाल खोईवाल के एक परिवाद जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में इस आशय का पेश किया कि परिवादी के पिता नंदा धाकड़ ने अपने जीवनकाल में सीकेएसबी से एक ऋण प्राप्त किया हुआ था जिसका बैंक द्वारा एक निर्धारित राशि प्रीमियम के तौर पर काट कर श्रीराम लाईफ इंश्योरेंस कंपनी लि से बीमा कराया हुआ था। परिवादी के पिता की बीमा अवधि के दौरान ही मृत्यु हो जाने के उपरांत विपक्षीगणों से बीमा राशि क्लेम करने का वांछित प्रारूप में आवेदन किया गया किन्तु परिवादी को बीमा राशि का भुगतान नहीं कर सेवादोष कारित किया। प्रकरण के दौरान विपक्षी बीमा कंपनी द्वारा बीमित व्यक्ति के पूर्व से ही बीमारियों से ग्रसित होने के कारण बीमा क्लेम खारिज करना अंकित किया गया। दौराने बहस दोनों पक्षों के तर्क सुनने एवं परिवादी अधिवक्तागणों के तर्कों से सहमत होते हुए न्यायालय द्वारा उक्त निर्णय दिया गया।