श्री मंशापूर्ण महादेव मंदिर समानों का खेड़ा में महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।

रिपोटर बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। कपासनन्यूज़/ बड़ीसादड़ी, न्यास के संस्थापक स्वर्गीय हमेर सिंह जी राठौड़ के परिजन रतन सिंह राठौड़ एवं राठौड़ परिवार के जुड़े सदस्य मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोविन्द जी धाकड़ एवम न्यास से जुड़े सदस्यों की उपस्थिति में मंदिर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रातः शुभ वेला में पंडित धर्मेद्र जी आमेटा के सानिध्य में यजमानों द्वारा शिव परिवार पंचामृत द्वारा अभिषेक किया जायेगा हवन यज्ञ का आयोजन होगा ,धर्म ध्वजा चढ़ाई जाएगी और सभी देव तुल्य पेड़ पौधों का पूजन किया जाएगा ,महाआरती होगी तत्पश्चात भगवान भोलेनाथ को भोग लगाकर महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। साथ ही भक्तों द्वारा भजन कीर्तन किया जाएगा ।