महाशिवरात्रि पर श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब।

रिपोर्टर जनक दास वैष्णव। कपासन न्यूज/ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर छोटी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के प्रमुख प्राकृतिक शिवालय श्री गंगेश्वर महादेव बंबोरी रघुनाथपुरा में हर्षोल्लास के साथ भव्य महाशिवरात्रि का उत्सव मनाया गया। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया और पूरा मंदिर दुल्हन की तरह आकर्षक स्वरूप में आलोकित दिखाई दिया। मंदिर मंडल कमेटी के प्रवक्ता गोवर्धन लाल आमेटा ने बताया कि सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचकर भगवान गंगेश्वर महादेव के दर्शन कर रहे थे। भजन संध्या एवं शोभायात्रा दिन में सुबह 12 बजे से मंदिर परिसर में भजन संध्या आयोजित की गई, जिसमें मधुर भजनों वह नृत्य की सुरीली प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसी क्रम में ग्रामवासियों द्वारा पूरे गांव में भगवान भोलेनाथ का नगर भ्रमण करते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई, विभिन्न झाकिया बनाई गई, एवं जुलूस समापन गंगेश्वर महादेव पहुंचने पर बजरंग दल द्वारा अखाड़े का प्रदर्शन किया गया। शोभायात्रा गंगेश्वर महादेव पहुंचने पर बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर सभी का स्वागत किया गया। दिनभर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की विशेष व्यवस्था रखी गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस थाना जलोदा जागीर के सर्किल इंस्पेक्टर पूराराम मीणा मय जाप्ते के उपस्थित रहे। इस दौरान मंदिर मंडल कमेटी के अध्यक्ष जगदीश चंद्र भराडिया,सचिव किशन जनवा, प्रवक्ता गोवर्धन आमेटा,गणपत माली,पुष्कर धाकड़,ऊकार गमोर, गोपाल चतरावत, गणपत धाकड़ सेवा और व्यवस्था में उपस्थित रहे।दिनभर पवित्र गुफा में श्रद्धालुओं द्वारा हर हर महादेव जय गंगेश्वर के उद्घोष से गूंजायमान रहा।दिनभर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण एवं उत्साह देखने को मिला और महाशिवरात्रि पर्व पूरे श्रद्धा और परंपरा के साथ संपन्न हुआ।