रिपोर्टर — आज़ाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी उपखंड क्षैत्र के पहुँना मे महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर भील बस्ती स्थित मिलेश्वर महादेव मंदिर में पंडित ओमप्रकाश चटावटा के सानिध्य में विधिवत रुद्राभिषेक संपन्न हुआ।रुद्राभिषेक कार्यक्रम में पूर्व सरपंच रतन लाल जीनगर, पंचायत समिति सदस्य चम्पा लाल भील, भंवर लाल सुवालका, प्रकाश कीर, नारायण भील, मोहन लाल भील, गौरीशंकर, भैरु महाराज, लेला भील, श्याम लाल भील, अम्बा लाल भील, रामेश्वर भील, मोती भील, कालूराम सेन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।इस अवसर पर मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दूध व बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन शांतिपूर्ण व भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ।उपस्थित शिवभक्तो को प्रसाद वितरण किया गया रात्रि मे भजन कीर्तन का आयोजन भी हुआ















