अभिभावक एवं अध्यापक बैठक स्वयंसेवक को मोमेंटो व प्रमाण पत्र वितरित कार्यक्रम।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

कोटखावदा के गांव गौड़ का बास के राजकीय प्राथमिक विद्यालय राणोली की ढाणी में अभिभावक एवं अध्यापक मीटिंग का आयोजन किया गया। इसी दौरान प्रथम एजुकेशन संचालित कार्यक्रम फन विथइंग्लिश ,लर्निंग कैंप, कम्युनिटी क्लब, में सहयोग करने वाले युवकों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र व ओमेंटो देकर सम्मान किया गया। प्रधानाध्यापिका किरण जैन द्वारा बताया गया कि प्रथम संस्था द्वारा बच्चों के शिक्षा के स्तर में सुधार करने के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाए जाते हैं। उनमें सहयोग करने वाले सभी वॉलिंटियरों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र देखकर उनका सम्मान किया गया है।कार्यक्रम में मां सरस्वती की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित कर अगरबत्ती लगाकर वंदना की गई।विद्यालय के बालकों ने बाल कविताएं भी प्रस्तुत की । कार्यक्रम में स्कूल SMC सदस्य वह बच्चों के अभिभावक महिलाएं उपस्थिति रही।और विद्यालय के अध्यापक कैलाश चन्द सैनी,प्रथम संस्था के ब्लॉक समन्वयक सतीश शर्मा भी उपस्थित रहे व बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया।