ट्रैक्टर व ट्रॉली चोरी में चार आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद।

रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़, 16 फरवरी। सदर निम्बाहेडा थाना क्षेत्र के कोको सतखण्डा पेट्रोल पम्प से 03 फरवरी को चोरी गए ट्रैक्टर ट्रॉली के मामले में सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए ट्रैक्टर व ट्रॉली को बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 03 व 04 फरवरी की मध्य रात्रि को कोको सतखण्डा पेट्रोल पम्प पर खड़ा ट्रैक्टर व ट्रोली को अज्ञात बदमाशों द्वारा चुरा ले जाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई राजेन्द्रसिंह के जिम्मे किया गया। थानाधिकारी सदर निम्बाहेडा को मामले का जल्द खुलासा एवं प्रकरण में वांछित आरोपियों की तलाश कर निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किये। घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थाना व साइबर सेल की टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास के सी.सी.टी.वी. फुटेज चैक किये गये एवं आस पास के टोल नाकों के सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये सायबर टीम चित्तौडगढ द्वारा घटना स्थल व रूट के बीटीएस डाटा प्राप्त कर विश्लेषण कर घटना में शरीक आरोपियों की पहचान की गई। मामले में आरोपी तेजमल उर्फ सत्तु पुत्र रामचन्द्र कुम्हार निवासी चाखेड थाना बागोर जिला भीलवाडा, जगदीश उर्फ टोनु पुत्र खेमराज बैरवा निवासी जवासिया खेडा थाना हमीरगढ जिला भीलवाडा, अरुण पुत्र नन्दलाल बैरवा निवासी नेवरीया थाना राश्मी जिला चितौडगढ़ व शक्तिसिंह पुत्र पप्पुसिंह राठौड राजपुत निवासी बुढ थाना गंगरार जिला चितौडगढ़ को गिरफतार किया जाकर आरोपियों की सुचना पर मामले में चोरी हुये ट्रैक्टर को ट्रोली सहित बरामद किया गया। आरोपियों ने पुलिस पुछताछ पर बताया कि उक्त सभी आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से सुनसान स्थान पर खडे ट्रैक्टर ट्रोली को चुराया तथा पूर्व में भी इसी प्रकार की वारदातों को अंजाम दिया है। गठित पुलिस टीम- थानाधिकारी सदर निम्बाहेडा संजय शर्मा पु.नि., एएसआई राजेन्द्रसिंह सउनि थाना सदर निम्बाहेडा, साइबर सेल के एएसआई राजकुमार, कानि. रामावतार व श्रवण, थाना सदर निम्बाहेड़ा से कानि. सुर्यभानसिंह, धर्मचन्द, दयाराम, विनोद व प्रहलाद।