राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मेगा पीटी एम शिक्षक अभिभावक मीटिंग का आयोजन।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बांसखोह कस्बा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसखोह में मेगा पीटी एम शिक्षक अभिभावक मीटिंग का आयोजन किया गया इस मौके पर रामेश्वर प्रसाद परेवा की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया इसमें काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित हुए एवं अपने बच्चों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली आरकेएसएमबी आकलन सेकंड के प्रगति पत्र के बारे में सभी को अवगत करवाया गया एवं आगामी परीक्षा आरकेएसएमबी थर्ड के बारे में जानकारी दी गई एवं अभिभावको से अपने छात्रों की समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर उन्हें समझाया गया । वह बच्चों की पढ़ाई की स्थिति के बारे में अवगत करवाया गया ।साथ ही बच्चों को घर पर पढ़ने के लिए प्रेरित करने में अभिभावकों का भी सहयोग करने के लिए बताया गया ।इसमें प्रधानाचार्य रामअवतार मीणा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत सत्कार किया एवं अपने बच्चों की पढ़ाई के प्रति जागरूक रहने के लिए बताया गया व्याख्याता चंद्रमोहन मीणा द्वारा यह बताया गया कि शिक्षक व अभिभावक दोनों मिलकर ही अपने बच्चों का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं अंत में रामेश्वर प्रसाद परेवा ने सभी अभिभावकों को अपने बालकों को सही तरीके से तैयार करके विद्यालय में आने के लिए बताया गया एवं सभी शिक्षकों को मन लगाकर पढ़ाने के लिए बताया गया। इस मीटिंग में अभिभावक माता-पिता एवं विद्यालय के स्टाफ से श्रीमती शीला मथुरिया, इंद्रावती मीणा, सीमा शर्मा, राधा टेलर, जगदीश सोनी, विनोद पिंगोलिया ,दुलीचद महावर ,सुरेश पारीक, सुदामा मीणा, उपप्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।